फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11593 students will appear in CBSE examination at 15 centers

Varanasi News: 15 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा में शामिल होंगे 11593 विद्यार्थी

Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
11593 students will appear in CBSE examination at 15 centers
मिर्जापुर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की समय सारिणी जारी होने के बाद अब तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा के लिए मिर्जापुर में नौ तथा भदोही में छह समेत दोनों जिलों में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 11593 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मिर्जापुर के नौ केंद्रों पर 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 7571 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं के 4290 और 12वीं में 3281 परीक्षार्थी शामिल हैं। इसी प्रकार भदोही के छह केंद्रों पर 4021 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 10वीं के 2314 और 12वीं के 1707 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस प्रकार 10वीं के कुल 6604 तथा 12वीं के 4988 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमराें व वायस रिकाॅर्डर की निगरानी में होंगी। सीबीएसई ने उन्हीं विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है, जहां सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकाॅर्डर की सुविधा उपलब्ध है। समय सारिणी के अनुसार सीबीएसई की परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से दोनों परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसमें से 12वीं की 2 अप्रैल क चलेगी तथा 10वीं की परीक्षा 16 मार्च तक समाप्त हो जाएगी। 12वीं की विज्ञान वर्ग की परीक्षाएं जल्दी-जल्दी हैं, जबकि कला वर्ग की परीक्षाएं देर में हैं। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर व डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर शुरू होंगी और समय सारणी के अनुसार उनका संचालन होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए समय सारणी बनाई गई है। ताकि उनकी तैयारी को कोई व्यवधान न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed