{"_id":"5cd312e0bdec2207843bf265","slug":"11557336800-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबादत में मशगूल रहे लोग, नूरानी रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबादत में मशगूल रहे लोग, नूरानी रहा माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम इलाकों में बुधवार को दूसरा रोजा मुकम्मल हुआ। इस दौरान जहां मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं तो वहीं घरों में भी रोजेदार इबादतों में मशगूल रहे। भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की रजा हासिल करने की होड़ लगी रही। इस दौरान माहौल पूरी तरह नूरानी रहा।
बुधवार को दूसरे रोजे में भी मुस्लिम बहुल इलाकों में खासी चहल पहल रही। मगरिब की अजान होते ही लोगों ने खजूर और पानी से इफ्तार किया इसके बाद स्वादिष्ट व्यंजनों को लुत्फ उठाया। बाद में मगरिब की नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। इफ्तार के बाद बजार में चहल पहल बढ़ गई। सुबह से ही घरों में इबादत का दौर चला। महिलाओं ने घरों में तिलावत की और नमाज अदा की। दोपहर बाद वह इफ्तार की तैयारियों में जुट गईं।
ग्रामीण इलाकों मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, वलीदपुर, मधुबन, पिपरीडीह में भी लोगों ने उत्साह के बीच इफ्तार किया और विशेष तरावीह की नमाज अदा की।