फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   किशोर की हत्या कर शव मिट्टी में दबाया

किशोर की हत्या कर शव मिट्टी में दबाया

Tue, 09 Apr 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
किशोर की हत्या कर शव मिट्टी में दबाया
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा क्षेत्र की नई बस्ती देव पोखरी से लापता सलमान (12) की हत्या कर शव उसके घर से आधा किलोमीटर दूरी पर मकान के लिए खोदी गई नींव की मिट्टी में दबा दिया गया था। सोमवार की शाम नींव भरने के लिए मिट्टी की सफाई के दौरान सलमान का शव बरामद हुआ तो मौजूद लोगोें में हड़कंप मच गया। मुहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सलमान के पिता की पुरानी रंजिश को वारदात की वजह मान कर तफ्तीश कर रही है। प्रकरण को लेकर सलमान के साथ खेलने वाले तीन दोस्तों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नई बस्ती देव पोखरी निवासी रिक्शा चालक मेराज के चार बच्चों में सबसे बड़ा सलमान रविवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकला तो वापस नहीं लौटा। मेराज के घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अब्दुल वहीद के मकान निर्माण के लिए शनिवार को जेसीबी से नींव खोदी गई थी। सोमवार की शाम चार मजदूर नींव भरने के लिए सफाई कर मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी के नीचे से एक बच्चे का शव बरामद हुआ तो मजदूरों ने शोर मचाया। शोर सुन कर मुहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और थोड़ी ही देर में शव की शिनाख्त सलमान के तौर पर हुई। सलमान के चेहरे और पीठ पर ईंट या किसी अन्य वजनी वस्तु से वार किया गया था। थानाध्यक्ष भेलूपुर ने बताया कि परिजनों के अनुसार उनका किसी से विवाद नहीं है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सलमान का शव मिट्टी के नीचे से बरामद हुआ तो थोड़ी ही देर में उसका पिता मेराज और मां रेशमा भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देख रेशमा अचेत हो गई। दूसरों के घर में बर्तन मांजने का काम करने वाली रेशमा होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थी कि आखिर मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो इतनी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। रेशमा ने कहा कि उसका बेटा अपने छोटे भाई की टीशर्ट और उसका चप्पल पहन कर घर से निकला था। पढ़ाई न करने वाले सलमान को हमेशा कहीं आने-जाने से रोकते थे लेकिन खेलने के चक्कर में वो बच्चों के साथ घर से निकल जाता था। रेशमा का बिलखना देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी डबडबा जा रही थीं। मेराज का कहना था कि अभी तो वह अपने बेटे को खोज ही रहा था। तब तक बच्चे का शव मिलने का शोर हुआ और वो मौके पर आया तो उसने मृत पड़े सलमान को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed