फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दूसरे दिन भी हटाए गए होर्डिंग और बैनर

दूसरे दिन भी हटाए गए होर्डिंग और बैनर

Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हटाए गए होर्डिंग और बैनर
वाराणसी। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सोमवार को जिले भर में सरकारी और सार्वजनिक भवनों से होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने का अभियान चलाया गया। शहरी क्षेत्र में नगर निगम और विकास प्राधिकरण की टीमें पुलिस के साथ निकली और अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाया। उधर, वीडियो सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर सोमवार को 350 से ज्यादा बड़े होर्डिंगों को हटाकर उसे जब्त किया गया। मंगलवार से निजी भवनों पर इस तरह के प्रचार सामग्रियों के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। इससे अलग दो दर्जन से ज्यादा सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवर्तन की कार्यवाही जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्विलांस टीमों की मदद से निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पर लगे बोर्ड को ढकवा दिया गया है। चुनाव तक यहां जनसुनवाई भी स्थगित रहेगी। इसके अलावा सरकार की योजनाओं आदि के होर्डिँग हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग की हेल्पलाइन 1950 वाराणसी में शुरू हो गई है। 24 घंटे चलने वाली इस हेल्पलाइन नंबर पर पहले दिन पांच शिकायतें आईं, इसमें भवनों पर होर्डिंग आदि की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed