फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अवैध गैस रिफिलिंग से आग लगी, फटे सिलिंडर

अवैध गैस रिफिलिंग से आग लगी, फटे सिलिंडर

Mon, 11 Mar 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
अवैध गैस रिफिलिंग से आग लगी, फटे सिलिंडर
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना के शिवदासपुर बिंद बस्ती में रविवार की शाम अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से छोटे-बड़े गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गए और दुकान छोड़ कर दुकानदार भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने अग्निशमन विभाग को फोन किया तो दमकल की दो गाड़ियां आईं। तकरीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बस्ती में अफरातफरी का माहौल रहा और दुकान के आसपास रहने वाले अपने घरों को खाली कर सड़क पर आ गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप था कि 100 नंबर और अग्निशमन विभाग को कॉल की गई लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

शिवदासपुर बिंद बस्ती निवासी लालचंद बिंद के घर में किराये पर कमरा लेकर बिहार निवासी चिंटू गैस चूल्हा मरम्मत का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार मरम्मत की आड़ में चिंटू अवैध तरीके से बडे़ सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस रिफिलिंग का काम भी करता था। शाम सात बजे के लगभग चिंटू की दुकान में धमाका हुआ और आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां आईं और आग बुझाई गई। चिंटू की दुकान से दो बड़े और तीन छोटे गैस सिलिंडर क्षतिग्रस्त हाल में मिले जबकि आधा दर्जन सिलिंडर सही हाल में थे। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि दुकानदार की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लगी, गृहस्थी का सामान जला
वाराणसी। जैतपुरा थाना अंतर्गत पक्केमहाल सरैया में किराये पर रहने वाले मो. पेशकार के घर में रविवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी आई लेकिन मकान संकरी गली में होने के कारण पानी की पाइप नहीं पहुंच सकी। अंतत: पुलिस और मुहल्ले के लोगों ने बालू और पानी से किसी तरह से आग पर काबू पाया। मो. पेशकार के अनुसार आग लगने से 35 हजार रुपये और गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। रिक्शा ट्रॉली चालक मो. पेशकार ने बताया कि उसकी पत्नी सलमा गैस चूल्हेे पर खाना बना रही थी। सिलिंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed