फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिर्जापुर मठ की जमीन पर होगा कॉरिडोर का भूमि पूजन

मिर्जापुर मठ की जमीन पर होगा कॉरिडोर का भूमि पूजन

Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर मठ की जमीन पर होगा कॉरिडोर का भूमि पूजन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के मिर्जापुर मठ की जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर के लिए भूमि पूजन करेंगे। आधारशिला वाली जगह पर मंदिर का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद भूमि पूजन स्थल पर काम तेज करा दिया गया। भजन संध्या का टिनशेड हटाकर जेसीबी से खोदाई शुरू हो र्गई। तोड़े गए भवनों के मलबे को हटाकर समतलीकरण और मंदिरों तक जाने वाले मार्ग बनाने का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

39 हजार वर्ग मीटर में बनने वाले कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री आठ मार्च को काशी आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने देर रात मुख्यमंत्री पहुंचे। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने कॉरिडोर का निरीक्षण किया। मंदिर के पास मिर्जापुर मठ की जमीन को भूमि पूजन के लिए तय किया गया। यहां भजन संध्या चल रही थी। भूमि पूजन के निर्णय के बाद इसके टिनशेड को उखाड़ दिया गया और शिलान्यास स्थल बनाने की तैयारी चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री गेट नंबर तीन से निकले और विश्वनाथ मंदिर की तरह बने मंदिर को देखा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कॉरिडोर में आने वाले सभी मंदिरों के पास तक जाने के लिए रास्ता बनाया जाए, ताकि प्रधानमंत्री पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर सकें। मुख्यमंत्री घाट के किनारे तक भी गए, जहां भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा था।
शयन आरती में हुए शामिल
रात 10 बजकर 20 मिनट पर मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और शयन आरती में शामिल होने के लिए गर्भगृह में गए। आरती करने वाले महंत पंडित श्रीकांत ने पूजा कराई। आठ मिनट बाद मुख्यमंत्री बाहर निकले। उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी, वीडीए वीसी और मंदिर के सीईओ मौजूद रहे।

कॉरिडोर का डीपीआर तैयार
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण पर 380 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंदिर का प्रवेश द्वार 50 फीट से ज्यादा चौड़ा बनाया जाएगा। गलियारे के दोनों तरफ श्रद्धालु के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह जानकारियां मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed