फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खादी बनेगा काशी विद्यापीठ का नया ब्रांड

खादी बनेगा काशी विद्यापीठ का ब्रांड, बुनकर सिखाएंगे छात्रों को कपड़े बुनना

Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
खादी बनेगा काशी विद्यापीठ का नया ब्रांड
खादी
वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खादी के कपड़ों को अपना नया ब्रांड बनाने की तैयारी में है। आगामी सत्र से विश्वविद्यालय की ओर से खादी के वस्त्रों के उत्पादन की कार्ययोजना तैयार की गई है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय खादी के वस्त्रों का उत्पादन और विपणन भी करेगा। विश्वविद्यालय में चल रहे पाठ्यक्रम टेक्सटाइल इंजीनियरिंग को और बेहतर बनाने के लिए यह कवायद की जा रही है। इसमें छात्र-छात्राओं को बुनाई के प्रशिक्षण के साथ ही उत्पादन की भी तकनीक सिखाई जाएगी।
विज्ञापन



महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के टेक्सटाइल इंजीनियरिंग विभाग को खादी वस्त्रों के उत्पादन के लिए तैयार किया जाएगा। काशी के जीआई प्रोडक्ट बनाने वाले विशेषज्ञों से भी इसमें मदद ली जाएगी। बुनकरी के प्रशिक्षण के लिए काशी के बुनकर भी छात्रों को समय-समय पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी की कर्मस्थली रहे विश्वविद्यालय में उनके विचारों को बढ़ावा देने का एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। खादी को छात्रों के बीच लोकप्रिय बनाने और इसे विश्वविद्यालय का एक अलग ब्रांड बनाने के लिए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed