{"_id":"5c647df4bdec227366791a25","slug":"11550089716-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान क्रेडिट कार्ड से बिना चार्ज मिलेगा लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान क्रेडिट कार्ड से बिना चार्ज मिलेगा लोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से बुधवार को बीएचयू में आयोजित एमएसएमई संपर्क कार्यक्रम के बाद कार्यकारी निदेशक एके श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक की ओर से 31 मार्च तक 100 प्रतिशत किसानों को क्रेडिट कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। कृषि शताब्दी सभागार में बीएचयू और नाबार्ड के संयुक्त सहयोग से एमएसएमई सहयोग और संपर्क कार्यक्रम में भाग लेने आए कार्यकारी निदेशक ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए 100 जिलों में एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसके तहत लोगों को बैंक की योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में बताया जा रहा है। गांव में जो भी किसान हैं, सभी को क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। बताया कि कृषि लोन भी एक लाख से बढ़ाकर 1.60 लाख कर दिया गया है। इससे पहले कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक ने कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश चंद्र, दिल्ली अंचल कार्यालय के महाप्रबंधक जे. सत्यनारायण, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक के शंकर ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, मुद्रा योजना, वित्तीय समावेशन योजनाओं में चयनित 152 लाभार्थियों को 15.28 करोड़ रुपये वितरित किया। साथ ही अपोलो म्यूनिख की तरफ से चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक रमेश चंद्र यादव, डॉ. पीएस बादल, मंडुआडीह शाखा प्रबंधक संतोष गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।