{"_id":"5c423052bdec2256646aa622","slug":"11547841618-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास टेंट में ठहरेंगे पीएम नरेंद्र मोदी और जुगनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास टेंट में ठहरेंगे पीएम नरेंद्र मोदी और जुगनाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अपनी माटी से जुड़ने काशी आ रहे प्रवासी मेहमानों के लिए टेंट सिटी से लेकर बड़ा लालपुर स्टेडियम तक तैयार हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार से आयोजन स्थलों को विदेश मंत्रालय ने अपनी निगरानी में ले लिया है।
बालेश्वर अग्रवाल नगर (टेंट सिटी) में 600 से ज्यादा टेंट में सुसज्जित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जुगनाथ के प्रवास के लिए विशेष टेंट तैयार किया गया है। मेहमान पर्यटन स्थलों के अलावा गांवों का भ्रमण भी कर सकते है, इसे लेकर जिला प्रशासन ने जिला पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी है। 21 से 23 जनवरी के बीच होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए अब तक छह हजार से ज्यादा मेहमानों का पंजीकरण हो चुका है। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रवासियों को महान उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद के जन्म स्थान लमही में भ्रमण के लिए ले जाया जाएगा। प्रवासियों के संभावित गांव भ्रमण के मद्देनजर ऐढ़े गांव में स्कूल का रंग-रोगन पूरा हो गया है। यहां सोलर सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे पंखे, बल्ब और सबमर्सिबल पंप चल रहे हैं।
स्थापित की जाएगी गांधी प्रतिमा
बड़ा लालपुर स्टेडियम में बीएचयू के छात्रों की ओर से तैयार प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। बीएचयू के छात्र वीरेंद्र ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तैयार की है। साथ ही फूल डालती महिला सहित अन्य स्टैच्यू भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे भी लेंगे कार्यक्रम में भाग
स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक हजार और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में दो हजार छात्र छात्राएं शामिल होंगे। लमही गांव में प्रवासियों के भ्रमण के दौरान गांव के बच्चे मेहमानों का स्वागत करेंगे। काशी आतिथ्य में शामिल लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रमों में अलग-अलग शामिल कराया जाएगा।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री तीनों दिन रहेंगे
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा संबंधी निर्देेशों के साथ ही पीएम के कार्यक्रम के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीनों दिन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इनमें 20 जनवरी को आने की संभावना है।