{"_id":"5c40e37cbdec22737361ad99","slug":"11547756412-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के 200 खास मेहमानों के साथ लंच करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के 200 खास मेहमानों के साथ लंच करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। दुनिया भर से आने वाले मेहमानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लंच दिया जाएगा। 22 जनवरी को हेक्सागोनल डाइनिंग टेबल पर दुनिया की 200 खास मेहमान बैठेंगे। बाकी मेहमान पीएम फूड एरिया में मौजूद रहेंगे।
22 जनवरी के कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद लंच का आयोजन किया गया है। इसके लिए बड़ा लालपुर में जर्मन हेंगर में पीएम फूड एरिया तैयार किया गया है। यहां पीएम मोदी के लिए एक बड़ी हेक्सागोनल टेबल होगी और इसके साथ अन्य टेबल पर 200 मेहमानों होेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भोज के लिए 500 मेहमानों की सूची तैयार की गई है। इस आयोजन में बाकी मेहमान भी शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री के 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए पांच हजार खास मेहमानों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय की ओर कार्ड भेजे जाएंगे। सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तीन हजार और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए एक हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 23 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां आएंगे। दोनों मुख्य अतिथियों के कार्यक्रम प्रशासन को मिल गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 21 जनवरी को वाराणसी आएंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जनवरी को यहां पहुंचेंगे।