{"_id":"5c3508cabdec2256e517f5bb","slug":"11546979530-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रोहनिया तिराहा-हरपालपुर मार्ग से सोमवार की रात क्राइम ब्रांच और लोहता पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.645 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों की शिनाख्त अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरोह के सदस्य बाराबंकी के जैतपुर जैदपुर के नूर आलम और बिहार के अजय कुमार सिंह के तौर पर हुई है। दोनों के पास से पांच हजार रुपये और छह मोबाइल भी बरामद कर जेल भेज दिया गया। वहीं, इस कार्रवाई को मंगलवार को डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान देते हुए वाराणसी पुलिस को शाबाशी दी।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांदपुर चौराहा से हेरोइन लेकर दो तस्कर ऑटो से लोहता की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह के साथ रोहनिया तिराहा-हरपालपुर मार्ग पर घेरेबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे अपने एजेंटों के माध्यम से लोहता, आशापुर, नाटीइमली, पांडेयपुर, बड़ागांव, दशाश्वमेध, जैतपुरा, गौरीगंज सहित कुछेक अन्य इलाकों में हेरोइन बिकवाते थे। दोनों पहले भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।