फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नावों के न चलने से 30 लाख का नुकसान

नावों के न चलने से 30 लाख का नुकसान

Thu, 03 Jan 2019 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
नावों के न चलने से 30 लाख का नुकसान
वाराणसी। प्रदेश सरकार की क्रूज योजना को बंद करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर नाविकों की हड़ताल छठवें दिन बुधवार को भी जारी रही। इससे छह दिनों में करीब 30 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं काशी आने वाले पर्यटकों को भी मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन

काशी में पर्यटन का समय नवंबर से फरवरी मार्च तक का होता है। ऐसे में प्रतिदिन करीब चार से पांच लाख रुपये का नावों का कारोबार है। साल के अंत और वर्ष के पहले दिन तो यह आंकड़ा दो गुना तक हो जाता है। निषाद समाज की मानें तो प्रतिदन औसतन करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन हम लोगों की मांगे जायज हैं। अगर आज हम नहीं लड़ेंगे तो बाद में कुछ भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

मांगों को लेकर धरना दे रहे निषाद समाज के लोगों ने कहा कि भले ही हम लोगों को नुकसान हो जाए, लेकिन मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरने में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल की ओर से पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि पहले मां गंगा को ठगा, फिर ई बोट के नाम पर नाविकों को ठगा और अब क्रूज चलवाकर नाविकोें के रोजी-रोटी पर आघात कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पहले मांझी समाज को सपना दिखाया और अब ठगने का कार्य किया है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राघवेंद्र चौबे, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, मित्तल साहनी, परवेज खान रवि, अनुभव राय, रोहित दुबे, मनोज यादव, किशन यादव आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed