{"_id":"5bfef9d9bdec224153247484","slug":"11543436761-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में कमजोर सपा से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में कमजोर सपा से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर (वाराणसी)। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा के साथ-साथ सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा, विपक्षी दल महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन बन रहे हैं। अमर ने कहा कि बबुआ बस अब अंगूठा चूसेंगे। कागज की कश्ती जिसका कागज़ गल गया हो, जिसका खाली कंकाल रह गया हो, उस सपा से कांग्रेस क्यों समझौता करेगी।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि कुछ लोगों का चरित्र होता है कि वे छेड़ते नहीं लेकिन उनको जब कोई छेड़ता है तो वो उसे छोड़ते नहीं। उसका छोटा रूप खुद को और बड़ा रूप नरेंद्र मोदी को बताया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मौन रहने की नसीहत भी दे डाली। आजम खां को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत के संविधान की शपथ लेकर वह मंत्री तो बन गए थे लेकिन अपने देश पर टिप्पणी करने पर जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
जमीन दान नहीं, समर्पित की
कहा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को हमने अपनी जमीन दान नहीं, समर्पित की है। आरोप लगाने वालों का वह जवाब देना उचित नहीं समझते। राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि रामलला की मूर्ति तो अब भी वहीं है। पूजा भी हो रही है। विपक्ष को नहीं दिख रहा है।