फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अतिथि देवो भव: की परंपरा आगे बढ़ाएंगे काशीवासी

अतिथि देवो भव: की परंपरा आगे बढ़ाएंगे काशीवासी

Sat, 27 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अतिथि देवो भव: की परंपरा आगे बढ़ाएंगे काशीवासी
वाराणसी। जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए शुक्रवार को भाजपा की गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में पर्यटन हब के रूप में स्थापित करना है। शहरवासियों के साथ मिलकर अतिथि देवो भव: की परंपरा को आगे बढ़ाना है। विश्व के कोने- कोने से आने वाले प्रवासियों के आतिथ्य का जिम्मा हम सबका है। उन्हें अपने घरों में ठहराने, शहर के पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थानों से परिचय करवाना, सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाना हमारा दायित्व है। कहा कि उन्हें यहां आने पर न लगे कि वे कहीं बाहर हैं। संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि अपना घर हो या शहर हर जगह उनकी पूरी मदद होनी चाहिए। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। बैठक में डॉ. अनूप जायसवाल, नवरतन राठी, आत्मा विश्वेश्वर, डॉ. विश्वनाथ दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इनसेट
हर सेक्टरों में बनाए गए सेक्टर प्रवासी
भाजपा महानगर के सभी मंडलों में होने वाली बैठक की शुरुआत शुक्रवार से शुरू हुई। हर सेक्टर में सेक्टर प्रवासी बनाए गए हैं। तीन दिन तक चलने वाली बैठक में मंडल प्रभारी के अलावा सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी भाग लेंगे। प्रभारी प्रभाशंकर पांडेय ने पांच और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि छह मंडलों में बैठक की। बूथों पर सदस्यता फार्म जमा किए गए। हर बूथ पर 20 एससी, एसटी सदस्य बनाने के कार्य का सत्यापन किया गया। 31 अक्तूबर को मलदहिया स्थित सरदार पटेल की जयंती पर रन फार फन का कार्यक्रम होगा। विधानसभावार प्रभारी बनाए गए। चंदशेखर को उत्तरी, काशीनाथ को दक्षिणी और राहुल सिंह को कैंट का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed