{"_id":"5bd227f1bdec22696d780f95","slug":"11540499441-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके में घायल दस माह की विधि ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके में घायल दस माह की विधि ने दम तोड़ा
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लहरतारा निवासी रिंकू भारती उर्फ कुणाल सिंह के मकान में हुए धमाके में घायल उसकी बेटी विधि (10 माह) की उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे के बाद भाई के साथ भागे रिंकू को पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। मंडुवाडीह थाने में रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच एसएसपी ने माना है कि धमाके के बाद ध्वस्त हुए घर में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था।
बच्ची विधि की मौत के बाद लहरतारा धमाके में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को शकील (27) और मेवालाल गुप्ता (58) की मौत हो गई थी। गुरुवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। धमाके में घायल रिंकू की भांजी चिंकी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। वहीं, मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किए गए रिंकू के दूसरे किरायेदार आरिफ उर्फ अब्दुल्ला (26) की हालत चिंताजनक बताई गई है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रिंकू वर्षों से पुलिस की मिलीभगत से अवैध तरीके से पटाखे बेचता था। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इस वर्ष खुद भी पटाखे तैयार कराने की फिराक में था। पटाखों में आग लगने से ही धमाका हुआ और बच्ची सहित तीन लोगों की जान गई।