{"_id":"5bc63f32bdec2269bf7d6a6c","slug":"11539718962-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट परिक्षेत्र में नियम विरुद्ध बने मकान टूटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट परिक्षेत्र में नियम विरुद्ध बने मकान टूटेंगे
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट परिक्षेत्र में नियम विरुद्ध बनाए गए मकानों की जांच-पड़ताल कर उन्हें तोड़ा जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी, जिला प्रशासन और सीआईएसएफ के अधिकारी भवनों की जांच कर रिपोर्ट देंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट के आसपास के 10 गांवों के प्रधानों के साथ हर माह बैठक कर उन्हें एयरपोर्ट की संवदेनशीलता से अवगत कराया जाएगा। एयरपोर्ट के नजदीक चलने वाली मांस की दुकानों को भी लाइसेंस देकर वैध करने की तैयारी है।
मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कांफ्रेंस हाल में पर्यावरण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी, टर्मिनल मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। एयरपोर्ट परिक्षेत्र में नियम विरुद्ध बने भवनों से सुरक्षा व्यवस्था पर निर्णय लिया गया कि कमेटी की रिपोर्ट के बाद अवैध निर्माणों को तोड़ा जाएगा। कमेटी में जिला प्रशासन, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और एयरलाइंस और के प्रतिनिधि रहेंगे।
एनएच 31 और रनवे बाउंड्री की ऊंचाई बराबर होने का मुद्दा उठाया गया। इसमें बीच में नाला बनवाने की मांग उठाई गई। जिलाधिकारी ने नाला निर्माण पर सहमति दी। मीट की दुकानों को मानक के अनुरूप कराया जाएगा। एयरपोर्ट परिसर से छुट्टा पशुओं को भी रोकने की व्यवस्था होगी।