{"_id":"5bc102b0bdec2269945c8f99","slug":"11539375792-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 नवंबर को भव्य रूप से मनेगा बाबा विश्वनाथ मंदिर का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 नवंबर को भव्य रूप से मनेगा बाबा विश्वनाथ मंदिर का स्थापना दिवस
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का स्थापना दिवस इस बार 21 नवंबर को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उस दिन 151 ब्राह्मण रुद्राभिषेक करेंगे और गरीबों को अन्न व वस्त्र बांटे जाएंगे। शाम के समय भक्ति भजन का कार्यक्रम होगा। साथ ही गरीबों में अंग वस्त्र का वितरण भी किया जाएगा।
मान्यता के अनुसार बाबा विश्वनाथ के मंदिर की स्थापना कार्तिक माह की शुक्ल चतुदर्शी तिथि जिसे बैकुंठ चतुर्दशी भी कहते हैं को हुई थी। मंदिर में इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार बैकुंठ चतुर्दशी 21 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन पहले 51 ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक कर बाबा का शृंगार किया जाता था मगर इस बार 151 ब्राह्मण रुद्राभिषेक करेंगे। विद्वानों को भी अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा। मंदिर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस को इस बार विशेष रूप से मनाया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त प्रचार प्रसार कर भक्तों को जोड़ा जाएगा। साथ ही 151 ब्राह्मणों के चयन के लिए गूगल के सहारे प्रकांड विद्वानों को खोज कर उस दिन विशेषतौर पर आमंत्रित कर इस कार्य को संपन्न कराया जाएगा।