{"_id":"5b80716e42c792465b68961a","slug":"11535144302-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र व्यवहार पर प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र व्यवहार पर प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच के आदेश
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और समाधान दिवस पर व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में बड़ागांव के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर द्वितीय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षकों की समस्या के निराकरण के लिए गुरुवार को पिंडरा और बड़ागांव में समस्या निराकरण दिवस का आयोजन किया गया था। शिक्षकों को समस्या निराकरण के लिए बुलाया गया था। बड़ागांव में समस्या निराकरण के दौरान प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर द्वितीय के प्रधानाध्यापक उमाकांत शर्मा ने सफाई कर्मी न होने की वजह से विद्यालय में साफ सफाई न होने की समस्या उठाई। बीएसए ने जब प्रधानाध्यापक से किसी और से सफाई कार्य कराने को कहा तो प्रधानाध्यापक ने कहा कि सफाई कराना उसका काम नहीं है। अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। अमर्यादित आचरण और अनुशासनहीनता मानते हुए बीएसए जय सिंह ने प्रधानाध्यापक उमाकांत शर्मा को निलंबित कर बीआरसी सेवापुरी से संबद्ध कर दिया गया है।