फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   खराब मौसम में भी लहलहाएगी धान की फसल

खराब मौसम में भी लहलहाएगी धान की फसल

Wed, 13 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खराब मौसम में भी लहलहाएगी धान की फसल
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) के क्षेत्रीय केंद्र ने पूर्वांचल समेत देश के विभिन्न इलाकों में विपरीत मौसम में धान की खेती करने और चावल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने की पहल की है। इसके लिए केंद्र की ओर से यहां की मिट्टी और जलवायु के मुताबिक बीज तैयार कराया जाएगा। किसानों को नई तकनीक की खेती की बारीकियां भी बताई जाएंगी। संस्थान के महानिदेशक मैथ्यू मोरेल ने कहा कि पोषकीय क्षमता बढ़ाने वाले बीजों पर शोध सहित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एक दिन के वाराणसी दौरे पर आए मैथ्यू ने कहा कि चावल की गुणवत्ता बढ़ाना और किसानों को सही कीमत देना ही केंद्र की स्थापना का उद्देश्य है। किसानों के साथ ही कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों को न केवल भारत बल्कि दक्षिण एशिया, अफ्रीका में काम करने वाले लोगों को भी यहां प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें उन्हें बाढ़ अवरोधी, सूखा अवरोधी प्रजातियाें को विकसित करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

बताया, यहां होने वाले शोध कार्य में बीएचयू समेत देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों, कृषि वैज्ञानिकों की मदद ली जाएगी। खेतों में कहीं कहीं आर्सेनिक की मात्रा अधिक आ जाती है, उस पर नियंत्रण के लिए केंद्र की अत्याधुनिक संसाधनों से लैस प्रयोगशाला की मदद ली जाएगी। क्षेत्रीय केंद्र को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 17 एकड़ जमीन दी गई है। इसमें धान की खेती कराई जाएगी। यहां उन्नतशील किस्म के बीज बोए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed