{"_id":"5b09ce264f1c1b886e8b4c61","slug":"11527369254-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में तो नहीं आए अच्छे दिन0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में तो नहीं आए अच्छे दिन0
Updated Sun, 27 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के साथ-साथ देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चार साल बाद भी जनता को अच्छे दिन नहीं दिखे। इस दौरान सत्ता दो हाथों की कठपुतली जरूर बन गई है। डॉ. सिंह शनिवार को शास्त्री घाट पर आयोजित विश्वासघात दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि रंग-रोगन, लाइट, गली, सड़कों की मरम्मत भी विकास होता है। यह काशी पहली बार सुन रही है। डॉ. मिश्रा ने पीएम मोदी को याद दिलाया कि पूर्व सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने बनारस में ही कहा था कि एक सांसद का काम सड़क, सीवर व गली निर्माण नहीं है। दावा किया कि देश के विकसित शहरों में कांग्रेस के कार्यकाल में अंडरग्राउंड विद्युतीकरण आरंभ किया गया था। मोदी सरकार ने उसी योजना का नाम आईपीडीएस कर दिया है।
सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सीताराम केसरी और संचालन कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मणींद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह, विजय शंकर पांडेय, सतीश चौबे, अनिल श्रीवास्तव, रेखा शर्मा, डॉ. प्रमोद पांडेय, बैजनाथ सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर मिश्रा, पूनम कुंडू, अनिल श्रीवास्तव अन्नू, डॉ. जितेंद्र सेठ, प्रमोद, श्वेता राय, शालिनी यादव, विनय शंकर राय, अशोक पांडेय, शैलेंद्र त्रिपाठी राजन, विजय शंकर मेहता, जेपी तिवारी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता और वीरेंद्र कपूर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।