फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सुपर लग्जरियस ट्रेनों में सफर होगा आसान0

सुपर लग्जरियस ट्रेनों में सफर होगा आसान0

Wed, 11 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सुपर लग्जरियस ट्रेनों में सफर होगा आसान0
वाराणसी। देश की सुपर लग्जरियस ट्रेनों में सफर का सपना पूरा हो सकेगा। महाराजा एक्सप्रेस और पैलेस ऑन ह्विल्स जैसी लक्जरी टूरिस्ट ट्रेनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए किराए में कमी लाने की कवायद चल रही है। रेलवे ने अपने हॉलेज शुल्क को आधा कर दिया है। इसके अलावा कई और प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

देश में पांच लग्जरी ट्रेनें महाराजा एक्सप्रेस, गोल्डन चैरियट, रॉयल राजस्थान ऑन ह्वील्स, डेक्कन ओडिशी तथा पैलेस ऑन ह्वील्स संचालित होती हैं। रेल अधिकारियों की मानें तो हॉलेज शुल्क घटाने के साथ ही रेलवे बोर्ड ने राज्य पर्यटन निगमों को लक्जरी टूरिस्ट ट्रेनों का किराया घटाने तथा छोटे तथा आकर्षक टूर पैकेज तैयार करने का सुझाव मंत्रालय ने दिया है। हॉलेज शुल्क घटाने का निर्णय संसदीय समिति की रिपोर्ट पर लिया गया है। जिसके अनुसार 2012-13 से 2016-17 के पांच सालों में पांचों लक्जरी टूरिस्ट ट्रेनों का यात्री प्रतिशत 30-36 के बीच रहा। यात्री प्रतिशत बढ़ाने के लिए समिति ने इन ट्रेनों के लंबे व महंगे यात्रा पैकेजों को छोटा व किफायती बनाने तथा मुफ्त कांप्लीमेंट्री पास बंद करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

यह है हॉलेज शुल्क
टूरिस्ट ट्रेन चलाने वाली एजेंसियों से जो शुल्क रेलवे लेता है उसे हॉलेज शुल्क कहते हैं। अपने आधारभूत ढांचे और स्टाफ के उपयोग के लिए यह शुल्क लिया जाता है। इनमें रेलवे के साथ साझेदारी पर लग्जरी टूरिस्ट ट्रेेनें चलाने वाले विभिन्न राज्यों के पर्यटन निगम शामिल हैं जो रेलवे के साथ साझेदारी में लक्जरी टूरिस्ट ट्रेनें चलाते हैं। इनसे होने वाली आमदनी का आधा हिस्सा रेलवे को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बोर्ड स्तर पर अभी ऐसा कोई निर्देश नहीं आया है।-सिद्धार्थ सिंह, आईआरसीटीसी पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed