{"_id":"5ac296864f1c1bd2618b5325","slug":"11522701958-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बंदी के भागने की कोशिश नाकाम0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी पर आए बंदी के भागने की कोशिश नाकाम0
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला कारागार से सोमवार को पेशी पर आए बंदी दीपक शर्मा ने सिपाहियों को धक्का देकर कचहरी परिसर से भागने की कोशिश की। हालांकि मुस्तैद सिपाहियों ने बंदी दीपक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बंदी के खिलाफ कैंट थाने में सिपाही चंदन यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला कारागार में दुराचार के आरोप में निरुद्ध दीपक शर्मा को एडीजे नवम की अदालत में पेशी पर लाया गया था। अदालत में पेशी के बाद दीपक को लोवर लॉकअप की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह सिपाहियों का धक्का देकर तेजी से भाग निकला। सिपाहियों ने पीछा कर दीपक को पकड़ लिया और उसे लॉकअप में डाल दिया। दीपक की करतूत के कारण कचहरी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई थी। हालांकि, वह पकड़ लिया गया तो सभी ने राहत की सांस ली और उसे लेकर जिला जेल रवाना हो गए।