फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू प्रकरण सोशल मीडिया पर फिर वायरल0

बीएचयू प्रकरण सोशल मीडिया पर फिर वायरल0

Tue, 06 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू प्रकरण सोशल मीडिया पर फिर वायरल0
बीएचयू में सितंबर महीने में छात्रा से छेड़छाड़ और इसके विरोध में धरना दे रही छात्राओं पर लाठीचार्ज के मामले में एक रिपोर्ट को सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बीएचयू परिसर में इस पर खूब चर्चा हो रही है। हालांकि वायरल रिपोर्ट के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी न तो पुष्टि कर रहे हैं और न ही इससे इन्कार कर रहे हैं। पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने इलाहाबाद में हमारे संवाददाता से हुई बातचीत में वायरल हुई खबर से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट पीएम नरेंद्र मोदी के 12 मार्च के आगमन से पहले वायरल की गई है। छेड़छाड़ और लाठीचार्ज का मामला भी पीएम मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र के सितंबर में आगमन के दौरान हुआ था। घटना के बाद पीएम मोदी का बनारस का यह पहला दौरा होगा। कहा जा रहा है कि रिपोर्ट को विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने वायरल किया है। हालांकि इसके निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं फिर भी इसे पीएम मोदी के आगमन पहले मामले को फिर से हवा देेने की मंशा माना जा रहा है।
विज्ञापन

बीएचयू परिसर में 21 सितंबर को छात्रा से छेड़खानी, फिर अगले दिन सुबह से छात्राओं का सिंह द्वार पर धरना और 23 सितंबर की रात में लाठीचार्ज की घटना पूरे देश में सुर्खियां बन गई थी। मामले में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पीएमओ से भी शिकायत हुई थी। मामले के तूल पकड़ने पर पर पांच अलग-अलग कमेटी गठित की गई थीं। घटना के पांच महीने बाद भी अब तक किसी कमेटी की अधिकृत रिपोर्ट सामने नहीं आई है। नतीजतन, पूरे मामले में जवाबदेही तय नहीं हो पाई है। घटना के बाद दो अक्तूबर को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी छुट्टी पर भेज दिए गए थे। 26 नवंबर 2017 को उनका कार्यकाल पूरा हो गया। तब से अब तक विश्वविद्यालय को नया कुलपति भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed