फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   5800 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा

5800 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा

Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
5800 छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी परीक्षा
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हुईं। दोनों पाली की परीक्षा में 5800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्तों ने छानबीन की लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 22637 में से 3591 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 19046 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी पाली में 12वीं की उर्दू प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 333 में से 19 ने परीक्षा छोड़ दी। 314 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके साथ ही हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गई। अब केवल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 12वीं रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 16278 परीक्षार्थियों में से 1873 ने परीक्षा छोड़ दी। 14405 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रसायन विज्ञान कठिन प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब उलझाया। दोपहर की पाली में ही 12वीं व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार द्वितीय प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। पंजीकृत 359 में से 22 ने परीक्षा छोड़ दी। 337 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि किसी केंद्र से किसी प्रकार की गड़बड़ी और नकल की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed