फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबा के धाम में ‘जय श्रीराम’

बाबा के धाम में ‘जय श्रीराम’

Fri, 16 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
बाबा के धाम में ‘जय श्रीराम’
वाराणसी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संदेश लेकर निकली रामराज्य रथयात्रा का काशी में गुरुवार को दूसरे दिन जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा पर फूल बरसाए गए। भव्य आरती-पूजन के साथ ‘जय श्रीराम’ का जयघोष गूंजा। दर्शन और पूजन-अर्चन के सिलसिले के बीच रामराज्य रथयात्रा बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंची। यात्रा के नेतृत्वकर्ता स्वामी कृष्णानंद सरस्वती और शक्ति शांतानंद महर्षि ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए बाबा विश्वनाथ से आशीष मांगा। उसके बाद यहां से गंगा जल लेकर रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इलाहाबाद प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

लहरतारा स्थित श्रीराम जानकी मठ-मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रामराज्य रथयात्रा सुबह शहर पहुंची। साधु-संतों के अलावा भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा के बीच स्वागत किया। रथ में सजी भगवान श्रीराम की झांकी के दर्शन और आरती-पूजन के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। फिर रथयात्रा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां श्री रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कृष्णानंद सरस्वती और राष्ट्रीय महासचिव शक्ति शांतानंद स्वामी के अगुवाई में पचासों साधु-संतों ने बाबा के दरबार में शीश नवाया और मंगलकामना के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान मैदागिन से लेकर गोदौलिया तक जगह-जगह रथयात्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। मिर्जामुराद के रूपापुर बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम पाठक और प्रेमनारायण पटेल जबकि कछवा रोड में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह की अगुवाई में रथ का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed