{"_id":"5a85f1b94f1c1b514a8b987e","slug":"11518727609-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को लुभा रहे खादी के डिजाइनर जैकेट व शर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को लुभा रहे खादी के डिजाइनर जैकेट व शर्ट
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के तेलियाबाग स्थित मंडलीय कार्यालय परिसर में गुरुवार से 15 दिवसीय राज्यस्तरीय खादी उत्सव-2018 शुरू हुआ। मेले में खादी उत्पाद के अलावा ग्रामोद्योग उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। खादी के डिजाइनर जैकेट, शर्ट ही नहीं अन्य तैयार परिधानों ने लोगों को खूब लुभाया। पहले ही दिन मेले में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही। हर किसी की निगाहें होली पर्व की तैयारी को लेकर रही।
राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन आयोग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों की पसंद बन चुके आधुनिक परिधानों के बीच खादी को लोकप्रिय बनाने के लिए डिजाइनर रेडी-टू-वीयर पर जोर दिया जा रहा है। आयोग का यह प्रयोग साल-दर-साल रंग भी ला रहा है और लोगों का रुझान तेजी से खादी और इससे तैयार परिधानों की तरफ बढ़ा है। विशेषकर युवा वर्ग खादी के तैयार परिधानों की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे हैं। खादी उत्पादों पर 30 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले का आयोजन का मुख्य उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग संस्थाओं की तरफ से उत्पादित वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री में सहयोग करना है। इस दौरान उन्होंने हनी मिशन कार्यक्रम के तहत नवयुवकों को मधुमक्खी बाक्स का वितरण भी किया।
राज्यस्तरीय खादी उत्सव में कुल 75 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां पर वाराणसी के अलावा यूपी के अन्य जिलों और प्रदेशों में जम्मू-काश्मीर, राजस्थान, बंगाल के भी स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर सिल्क खादी, पॉली खादी, ऊलेन खादी, कॉटन खादी और इसके उत्पादों के साथ ही डिजाइनर जैकेट, सदरी, शर्ट, पायजामा, कुर्ता आदि के अलावा सिल्क की साडि़यां, चादर, गमछा, कारपेट आदि करीने से सजाए गए हैं। ग्रामोद्योग उत्पादों में जैम, जेली, आचार, मुरब्बा, नमकीन, च्वयनप्राश, अगरबत्ती, भुजिया, पापड़, आयुर्वेदिक औषधि, दर्द निवारक तेल, लेदर के चप्पल जूते आदि भी है। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि आयोग (मध्य क्षेत्र) के सदस्य जयप्रकाश तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीता वर्मा, मंडलीय निदेशक बलधारी सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।