फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अमित शाह को कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा

अमित शाह को कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा

Fri, 19 Jan 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह को कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा
वाराणसी। भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम पर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। राष्ट्रीय छात्र संगठन के बाद अब जिला कांग्रेस सेवा दल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काला झंडा दिखाने की रणनीति तैयार की है। उनका दावा है कि उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए डेढ़ सौ पास हासिल कर लिया है और मंच के पास पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को काशी विद्यापीठ स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि हम महात्मा गांधी की तपोभूमि पर इस तरह का आयोजन नहीं होने देंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को काशी विद्यापीठ में नहीं बर्दाश्त करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो काशी विद्यापीठ का किसी भी कीमत पर भगवाकरण नहीं होने देंगे। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद नियमावली के तहत किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय में नहीं किया जा सकता है तो फिर यह आयोजन कैसे हो रहा है। बैठक में विजय उपाध्याय, आशीष केशरी, बबलू बिंद, स्नेह जायसवाल, कुलदीप, संतोष सेठ, कमल तिवारी, देवी प्रसाद यादव, ओपी पांडेय, मनोज द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed