{"_id":"5a5bc4a44f1c1b60268b46ff","slug":"11515963556-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2019 की नींव विद्यापीठ से रखेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2019 की नींव विद्यापीठ से रखेगी भाजपा
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आगामी 20 जनवरी को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में होने वाले भाजपा के युवा उद्घोष कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए मिशन 2019 की नींव रखेगी। इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद फरवरी में 15 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का युवा एकत्रीकरण कार्यक्रम होगा। जिसमें युवाओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा।
गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रवेशिका वितरण के बाद शिकायतों के निस्तारण संबंधित कार्य विभांशु और कार्तिकेय को दिया गया। मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी नागेंद्र रघुवंशी को सौंपी गई। मंच, यातायात, स्वच्छता आदि के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई। पार्किगिं के लिए भारत माता मंदिर और भारतीय शिक्षा मंदिर को चुना गया है। सभी मंडल और सेक्टर संयोजकों को 12 बजे से जुलूस के रूप में वार्ड से चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मीडिया प्रभारी अमित राय ने बताया कि यह पहला कार्यक्रम है जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है। बड़ी तादाद में युवाओं ने डिजिटल भुगतान के बाद स्वयं कार्यक्रम में जाने की इच्छा जताई। इस कार्यक्रम में पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं से तकरीबन 15 से 20 हजार युवा भाग लेंगे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे।