{"_id":"5a4162fe4f1c1b4c528bbac1","slug":"11514234622-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान चिंतामणि गणेश की निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान चिंतामणि गणेश की निकली भव्य शोभायात्रा
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री चिंतामणि गणेश मंदिर में वाल्मिकी रामायण कथा के अंतिम दिन शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को सोनारपुर स्थित मंदिर में सुबह भगवान चिंतामणि गणेश का भव्य शृंगार किया गया। फूल और मालाओं से सजावट के उपरांत भगवान को विभिन्न प्रकार के फल-मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत हवन में 24 हजार आहुतियां दी गईं। मंदिर परिसर में चल रही कथा के समापन के पश्चात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
सोमवार को निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण बच्चों द्वारा राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघभन, लवकुश, हनुमान और भगवान राम दरबार की झांकी थी। शोभायात्रा हनुमान घाट, अस्सी, भेलूपुर, सोनारपुरा होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। संचालन महंत चल्ला सुब्बा राव शास्त्री कर रहे थे। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, मधुसूदन त्रिपाठी, सुनील पांडेय, रामगोपाल मोहले, राजेश यादव आदि शामिल रहे।