फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मतदान कर्मियों ने अंधेरे में काटी रात

मतदान कर्मियों ने अंधेरे में काटी रात

Mon, 27 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
मतदान कर्मियों ने अंधेरे में काटी रात
वाराणसी। चौकाघाट उपकेंद्र से शनिवार की मध्य रात करीब 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होते ही उपकेंद्र से जुड़े इलाकों और मतदान केंद्रों पर घुप्प अंधेरा छा गया। पहले तो लोगों ने सोचा कि किसी कारण से बिजली कटी होगी, थोड़ी देर में आ जाएगी। ऐसे में मतदानकर्मियों ने मोबाइल की रोशनी से काम चलाना शुरू किया लेकिन जब घंटों बिजली नहीं आई तो परेशान हो गए और रात अंधेरे में काटने को विवश हुए। उपकेंद्र से जुड़ी जनता परेशान रही। फाल्ट के बाद पता चला कि छावनी क्षेत्र में 33 केवी की आउटगोइंग लाइन में फाल्ट है। उसे बनाने और चालू करने में सुबह आठ बज गए। इस दौरान चौकाघाट, संजय नगर कालोनी, कॉटन मिल, बुनकर कालोनी, नाटी इमली, भरत मिलाप कालोनी, महेश कालोनी, नई बस्ती, नहरहरपुरा, औसानगंज, जगतगंज, कैलगढ़ कालानेी रनिया महाल सहित कई इलाकों में बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed