{"_id":"5a075f624f1c1b79548bc92a","slug":"11510432610-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में तैनात पीएसी के जवानों ने की युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में तैनात पीएसी के जवानों ने की युवक की पिटाई
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन स्थित शनिदेव प्वाइंट पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। कालिका गली के रास्ते अपने घर जा रहे जितेंद्र यादव ने खुद और पत्नी की पिटाई का आरोप ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवानों पर लगाया। जितेंद्र के समर्थन में क्षेत्रीय लोग भी आ गए और विरोध शुरू कर दिए तो मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। आरोपी जवानोें पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से मामला शांत कराया गया।
भुक्तभोगी जितेंद्र यादव ने बताया ने बताया कि वह कालिका गली के रास्ते अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी में तैनात पीएसी के जवानों ने उससे लाइन में लगकर आने को कहा तो उसने बताया कि यहीं उसका घर है और वह विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने नहीं जा रहा है। इसी बात पर पीएसी के जवानोें ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। इसी बीच अचानक कुछ जवानों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी तो शोर सुनकर उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई। बीचबचाव करने पर जवानों ने पत्नी की भी पिटाई की। जितेंद्र और उसकी पत्नी की पिटाई होते देख इलाकाई लोग एकजुट हुए और विरोध करना शुरू कर दिए। इलाकाई लोगों का कहना था कि पीएसी के जवान आए दिन किसी न किसी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस संबंध में एसपी सुरक्षा शैलेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। डिप्टी एसपी को जांच का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।