फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आडवाणी ने अपना जन्मदिन काशी में मनाया

आडवाणी ने अपना जन्मदिन काशी में मनाया

Sun, 05 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
आडवाणी ने अपना जन्मदिन काशी में मनाया
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शनिवार को अपना 90वां जन्मदिन काशी में मनाया। अपनी बेटी प्रतिभा के साथ दोपहर में पहुंचे आडवाणी का बाबतपुर एयरपोर्ट पर पार्टी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस में विश्राम के बाद शाम वह शाम को देव दीपावली देखने गंगा तट पर पहुंचे। खिड़किया घाट पर उन्होंने 90 दीये जलाए और बजड़े पर सवार होकर उन्होंने घाटों की छटा निहारी।
विज्ञापन

आठ नवंबर 1927 को जन्मे आडवाणी ने हिंदी माह के अनुसार अपना जन्मदिन मनाया। बाबतपुर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और अशोक धवन आदि उनका हालचाल पूछने सर्किट हाउस पहुंचे। शाम को खिड़किया घाट पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के साथ उन्होंने दीपदान किया। यहां से संत मोरारी बापू के लिए बना गए बजड़े कैलाश पर सवार होकर अस्सी तक दीपों से जगमगाते घाटों की आभा देखी। उनके साथ मौजूद भाजपा के नेताओं ने बताया कि देव दीपावली देखने के बाद आडवाणी बहुत खुश थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि निकाय चुनाव पर उनसे किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed