फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कमिश्नर ने ओवरहेड टंकियों की रिपोर्ट तलब की

कमिश्नर ने ओवरहेड टंकियों की रिपोर्ट तलब की

Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने ओवरहेड टंकियों की रिपोर्ट तलब की
वाराणसी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने ओवरहेड टंकियों से अब तक पेयजल आपूर्ति शुरू न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और इसकी रिपोर्ट बुधवार को तलब की। जलनिगम से पांच स्थानों पर पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए दो माह से किए जा रहे काम पर असंतोष जताया और पूछा कि शेष स्थानों पर कब कार्य शुरू कराया जाएगा। वित्तीय समस्या बताने पर कमिश्नर ने दो कहा कि यह समस्या विभागीय स्तर पर निपटाएं। कमिश्नर मंगलवार को अपने कार्यालय में मंडलीय विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

अक्तूबर महीने के अंत तक सौ फीसदी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा। कहा दो बार के निर्देश के बाद भी ऐसा नहीं हो सका है। बायोमैट्रिक उपस्थिति न हुई हो, वहां के कर्मियों की अक्तूबर माह का भुगतान रोक दिया जाएगा। स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर कहा कि वाराणसी मंडल में बनने वाले दो लाख शौचालयों में से अब तक केवल 39560 शौचालय ही बनाए गए हैं। आगामी तीन माह में एक लाख 50 हजार अर्थात हर महीने 50 हजार और प्रत्येक दिन लगभग 1650 शौचालयों का निर्माण किया जाना है। सोमवार को कितने शौचालयों का निर्माण किया गया इसकी जानकारी मांगने पर पंचायत विभाग के अधिकारी गुलाब सिंह जानकारी नहीं दे पाए। कमिश्नर ने उन्हें फटकार लगाते हुए बैठक से बाहर कर किया। भोजूबीर-सिंधोरा एवं बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग के फोरलेन निर्माण कार्य को अभियान चलाकर जून, 2018 तक प्रत्येक दशा में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। मंडुवाडीह फ्लाईओवर के नीचे के सर्विस रोड को तत्काल बनाएं। रेलवे द्वारा 15 नवंबर तक आरओबी के अपने हिस्से का कार्य पूरा करा लिए जाने पर वाहनों के आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को कार्य संस्कृति बदलने के साथ ही काम फीसड्डी अधिकारियों को चेतावनी दी। बैठक में डीएम जौनपुर सर्वज्ञराम मिश्र, गाजीपुर के बालाजी, संयुक्त विकास आयुक्त सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed