{"_id":"59bc3c004f1c1bb6688b4d11","slug":"11505508352-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवापुरी के 38 स्कूलों पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवापुरी के 38 स्कूलों पर दर्ज होगा मुकदमा
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सेवापुरी ब्लाक में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों की जांच खंड शिक्षाधिकारी से करवाई तो पता चला कि 72 स्कूल गैर मान्यता प्राप्त फर्जी ढंग से संचालित हो रहे है।
जिन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस आदेश के क्रम में खंड शिक्षाधिकारी ने इन फर्जी स्कूलों को बंद करने के लिए दो बार नोटिस भी जारी की। जिसमें 34 स्कूलों के संचालकों ने अपना स्कूल तो बंद कर दिया। शेष 38 स्कूल संचालकों ने अपने स्कूलों का संचालन अभी तक नहीं बंद किया। खंड शिक्षाधिकारी ने संबंधित थाना जंसा, कपसेठी, मिर्जामुराद में इन स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
वहीं शासन ने नए स्कूलों की मान्यता पर पांच साल तक के लिए रोक लगा दी है। इस शासनादेश से शिक्षा माफियाओं में खलबली मच गई है। इससे उनकी दुकानों का बंद होना तय माना जा रहा है। वहीं कुछ स्कूल संचालकों ने बताया कि उनकी तरफ से मान्यता के लिए विभाग में फाइल लगाई गई है।