{"_id":"59a872c94f1c1b43738b499c","slug":"11504211657-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज वॉक का कमिश्नर ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरिटेज वॉक का कमिश्नर ने किया निरीक्षण
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ‘हृदय’ के तहत कबीरचौरा में बन रहे हेरिटेज वॉक और मैदागिन स्थित टाउनहाल के रीडेवलपमेंट का मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मानक एवं गुणवत्ता के अनुरूप काम करने की हिदायत दी। एक करोड़ की लागत से बाबा लोढ़ेनाथ मंदिर के निर्माण का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल को निर्देश दिए कि हर हाल में कार्यों के गुणवत्ता की निगरानी करें।
कबीरचौरा में हेरिटेज वाक के तहत बन रही गलियों में बिछाई गई रबर मोल्डेड कोबेल भी देखा। इस दौरान लोगों ने बारिश में पानी लगने की शिकायत की और सीवेज समस्या कमिश्नर के सामने रखी। बारिश के दौरान गलियों में लगा पानी मंडलायुक्त ने भी देखा। उन्होंने ठेकेदार को हिदायत दी कि कार्य में लापरवाही और मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त से कहा कि हेरिटेज वाक की डीपीआर में जरूरी हो तो उसमें संशोधन कर आगे का निर्माण कार्य कराएं। इसके बाद कमिश्नर ने संगीत कलाकार रोहित मिश्रा का गायन और तबले पर संगत कर रहे भानू मिश्रा के संगीत का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर रविंद्र सहाय, रवि विश्वकर्मा, अमित मिश्र, अजय द्विवेदी मौजूद रहे। वहीं कमिश्नर मैदागिन स्थित टाउनहाल के रीडेवलपमेंट का भी कार्य देखा।