फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चौक डकैती के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

चौक डकैती के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Mon, 24 Jul 2017 02:26 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
चौक डकैती के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
वाराणसी। चौक थाने से चंद कदम दूर ठठेरी बाजार मोड़ स्थित सीताराम ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े डकैती के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज वारदात को बीते आठ अप्रैल को असलहों से लैस 10 बदमाशों ने रेकी के बाद अंजाम दिया था। एक बदमाश के मां-बाप लूटा गया सोना छिपाने के आरोप में जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन

चौक इंस्पेक्टर के अनुसार डकैती के मुख्य आरोपी सेवा सदन निवासी फैजान और उसके साथी सलमान उर्फ पप्पू नाटे, शिवम शर्मा, अल्ताफ अंसारी, अमन सोनी, जीशान, आजाद, शाहिल वर्मा उर्फ कुणाल, मो. आरिफ व मो. सैफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी जिला जेल में हैं और उनके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। गैंग के सरगना फैजान और अन्य सदस्यों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

बसपा नेता अतुल के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
वाराणसी। डाफी टोल प्लाजा के समीप अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोपी मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी बसपा नेता अतुल राय के मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में रविवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। रमना पुलिस चौकी प्रभारी रामजनम यादव ने आसपास रहने वालों से अतुल राय के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते छह जुलाई की शाम डाफी टोल प्लाजा के समीप पास लेने के चक्कर में अतुल राय के साथ मौजूद लोगों ने रोहनिया के बेटावर निवासी ईंट भट्ठा मालिक सर्वेश तिवारी और उनके चालक अजीत की जमकर पिटाई की। इसके बाद खुद को घिरता देख सभी ने अंधाधुंध फायरिंग की और रोहनिया की तरफ भाग निकले। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि अतुल राय का गाजीपुर जिले के भांवरकोल क्षेत्र के बीरपुर में मूल निवास स्थान है। वहां भी एक टीम भेज कर कुर्की का नोटिस चस्पा किया जाएगा। आरोपी और उसके साथ मौजूद रहे लोगों ने यदि जल्द आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed