फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 13 Jul 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रोहनिया (वाराणसी)। राजातालाब में एनएच-2 पर बुधवार दोपहर में ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार रामनरेश यादव (40) की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोेगों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम ईशा दुहन और सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया तो एक घंटे बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। जाम के चलते तीन किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। बता दें कि हादसे के दौरान रामनरेश ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना का रामनरेश यादव परिवार के साथ राजातालाब आया था। खरीदारी करने के बाद परिवार के लोगोें को सवारी वाहन से भेज दिया। थोड़ी देर बाद वह बाइक से घर के लिए निकला। इसी दौरान इलाहाबाद से आ रही ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी। लोगों ने घेरकर ट्रेलर रोक लिया। पुलिस ने ट्रेलर कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। रामनरेश निजी कंपनी में काम करता था। उसकी चार लड़कियां और एक लड़का है। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी पुष्पा अचेत हो गई। उधर, कांवरियों के चलते एनएच-2 की बायीं लेन पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसके चलते दायीं लेन पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। लोगों के जाम लगाने से दायीं लेन वाहनों से पैक हो गई थी। जाम खत्म होने के बाद यातायात सामान्य करने में पुलिस को आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed