फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी से रवाना हुए बाबा बर्फानी के भक्त

काशी से रवाना हुए बाबा बर्फानी के भक्त

Wed, 12 Jul 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
काशी से रवाना हुए बाबा बर्फानी के भक्त
वाराणसी। अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बाद भी काशी में यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वह अपने हौसले से आतंक को मात देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंगलवार को भी काशी से भक्तों की रवानगी जारी रही। बेगमपुरा एक्सप्रेस से पांच सदस्यीय दल अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद भी आस्थावानों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। मंगलवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से रवाना हुए भूलनपुर के सुनील पाल, नाथूपुर के अनिल पाल, डीरेका के बृजेश सिंह सहित पांच सदस्यीय जत्थे की खुशी देखते बन रही थी। रवानगी से पहले कैंट रेलवे स्टेशन पर बातचीत में श्रद्धालुओं ने कहा कि आतंकी हमले को लेकर वे कतई भयभीत नहीं हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन करने में कोई ताकत उनके लिए रोड़ा नहीं बन सकती। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें हर-हर महादेव और बाबा बर्फानी के जयकारे के साथ रवाना किया। उधर, फूलपुर बाजार से छह जुलाई को रवाना हुए 65 सदस्यीय जत्थे के परिवारीजनों ने उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी है। बताया कि आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद उनकी बेचैनी बढ़ गई थी लेकिन बाबा की कृपा से सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बाबा बर्फानी से उनके सकुशल लौट आने की कामना की।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं पर हुआ हमला कायरतापूर्ण है। हुकूमत से मांग है कि बिना किसी भेदभाव के दहशतगर्दों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। - मौलाना बातिन नोमानी, मुफ्ती-ए-शहर, बनारस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed