फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   26 आरओ और एआरओ तैनात

26 आरओ और एआरओ तैनात

Fri, 16 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
26 आरओ और एआरओ तैनात
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत का उप चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है। इस दौरान ब्लाकवार रिटर्निंग आफिसर व सहायक रिटर्निंग आफिसरों की तैनाती कर दी गई है। जिससे 26 आरओ व एआरओ सहित 6 आरओ व एआरओ को अतिरिक्त में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में चार क्षेत्र पंचायत सदस्य, छह ग्राम प्रधान और 94 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए एक जुलाई को मतदान होना है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने रिटर्निंग आफिसर व सहायक रिटर्निंग आफिसरों की तैनाती कर दी है। जिसमें शाहगंज ब्लाक का आरओ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी हलीहारी को बनाया गया है।
विज्ञापन

बक्शा ब्लाक का आरओ बीडीओ बक्शा को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी अजय कुमार को, सिकरारा ब्लाक का आरओ जिला कषि अधिकारी को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी मिथिलेश दुबे को, रामनगर ब्लाक का आरओ बीडीओ रामनगर को और एआरओ सहायक अभियंता लघु सिंचाई प्रमोद कुमार सिंह कोे, मुफ्तीगंज ब्लाक का आरओ भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार गौड़ कोे, मड़ियाहूं ब्लाक का आरओ बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला सेवायोजन अधिकारी को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी राजाबाबू कोे,बरसठी ब्लाक का आरओ सहायक अभियंता लोनिवि.एमके ओझा को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी अनुराग कश्यप़ कोे, डोभी ब्लाक का आरओ सहायक अभियंता लोनिवि.राजेश कुमार को और एआरओ अवर अभियंता आरईएस मिथिलेश कुमार कोे, बदलापुर ब्लाक का आरओ जिला कल्याण विकलांग अधिकारी को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी अच्छेलाल कोे,सिरकोनी ब्लाक का आरओ बीडीओ सिरकोनी को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी नरेश कुमार कोे,करंजाकला ब्लाक का आरओ बीडीओ करंजाकला को और एआरओ सहायक विकास अधिकारी महेंद्र पाल कोे,सुजानगंज ब्लाक का आरओ बीडीओ सुजानगंज को और एआरओ अवर अभियंता लघ़ु सिंचाई सुरेशचंद्र पटेल कोे,केराकत ब्लाक का आरओ बीडीओ केराकत कोे और एआरओ सहायक विकास अधिकारी हवलदार यादव कोे बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed