फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बुजुर्ग के खाते से पैसा नहीं मिला तो फेसबुक फ्रेेंड ने कर दी थी हत्या

बुजुर्ग के खाते से पैसा नहीं मिला तो फेसबुक फ्रेेंड ने कर दी थी हत्या

Tue, 02 Apr 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग के खाते से पैसा नहीं मिला तो फेसबुक फ्रेेंड ने कर दी थी हत्या
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत विश्वनाथ गली निवासी 68 वर्षीय पद्माकर पांडेय का अपहरण करने के बाद रुपये नहीं मिले तो उनके फेसबुक फ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में फेंक दिया था। वारदात में शामिल तीन आरोपियों को चौक पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर शहर लाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

बुजुर्ग के बेटे राहुल पांडेय के अनुसार उनके घर पर 16 जनवरी को उनके पिता का फेसबुक फ्रेंड मनीष आकर रुका था। 20 जनवरी को पद्माकर के गठिया का उपचार कराने के लिए मनीष उनको अपने साथ लखनऊ ले गया। 25 जनवरी से पद्माकर और मनीष का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा था। 30 जनवरी को राहुल के मोबाइल पर कॉल आई कि पद्माकर गंभीर रूप से घायल हैं और हरदोई में है। हरदोई जाने पर पद्माकर का पता नहीं लगा और जिस नंबर से कॉल आई थी वो स्विच ऑफ बताने लगा था।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बुजुर्ग का शव बरामद नहीं हो सका है। वारदात का जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed