फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हॉस्टल के लिए एमबीबीएस के छात्रों का धरना

हॉस्टल के लिए एमबीबीएस के छात्रों का धरना

Thu, 14 Mar 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल के लिए एमबीबीएस के छात्रों का धरना
वाराणसी। इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) बीएचयू में एमबीबीएस के छात्रों ने बुधवार को हॉस्टल की समस्या के समाधान के लिए आईएमएस निदेशक कार्यालय के बाहर धरना दिया। छात्रों ने अधिकारियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी उन्हें कमरे का आवंटन सही तरीके से नहीं किया गया। इससे उनकी परीक्षा की तैयारी बाधित हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे धनवंतरि हॉस्टल से निकलकर छात्र आईएमएस में निदेशक से मिलने पहुंचे। उनसे मुलाकात नहीं हो पाई तो निदेशक कार्यालय के बाहर सीढ़ी पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने बताया कि धनवंतरि हॉस्टल में एमबीबीएस और बीएएमएस दोनों कक्षाओं के छात्र रह रहे हैं। एक कमरे में एमबीबीएस और बीएएमएस के छात्रों को रखा जा रहा है जो नियम के विपरीत है। अगर कमरा आवंटन करना ही है तो बीएएमएस और एमबीबीएस के छात्रों को अलग-अलग कमरे में रखें।
विज्ञापन

हॉस्टल मांगने पहुंचे नर्सिंग छात्र
एमबीबीएस के छात्र धरना दे रहे थे कि इसी बीच नर्सिंग के छात्र भी आईएमएस पहुंचे और हॉस्टल न दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि प्रवेश के समय ही हॉस्टल दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हॉस्टल न मिलने की वजह से उन्हें बाहर किराए का कमरा लेकर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed