फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार माह अटकाए रखा आयुष्मान का भुगतान

चार माह अटकाए रखा आयुष्मान का भुगतान

Wed, 13 Mar 2019 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
चार माह अटकाए रखा आयुष्मान का भुगतान
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल प्रशासन की अरुचि के कारण आयुष्मान योजना के तहत हर माह होने वाला भुगतान चार माह बाद भी नहीं हो सका। यह हाल तब रहा जब दवा की आपूर्ति करने वाली फार्मेसी की ओर से हर माह पूरे विवरण के साथ चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को बिल भेजे जाते रहे। तीन बार रिमाइंडर भी भेजा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत जिन मरीजों का गोल्डन कार्ड बना है, उन्हें चयनित अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इसके तहत अस्पताल में दो नवंबर से ही आयुष्मान योजना का काउंटर चल रहा है। उमंग फार्मेसी में बने काउंटर से हर महीने करीब 16 से 18 लाख की दवा मरीज नि:शुल्क ले रहे हैं। नियमानुसार इसका भुगतान अस्पताल प्रशासन की ओर से हर महीने होना है। इसके लिए लाभ लेने वाले मरीजों के विवरण के साथ नवंबर से फरवरी तक हर महीने बिल भी चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय को भेजा जा रहा था, लेकिन इसके भुगतान पर ध्यान ही नहीं दिया गया। जब 11 मार्च को दिन में दवा वितरण बंद हो गया और मरीज परेशान हो गए, तब प्रशासन हरकत में आया। सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन में जिम्मेदार लोगों की अरुचि की वजह से ही इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई। अब विश्वविद्यालय में बकाए के साथ ही नियमित भुगतान को लेकर रणनीति बनाई जा रही है, जिससे कि मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को दवाएं मिल रही हैं। बकाये के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कागजातों की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जल्द ही भुगतान हो जाएगा। -डॉ. एसके माथुर, चिकित्सा अधीक्षक बीएचयू अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed