{"_id":"5c881a37bdec221431496094","slug":"111552423479-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से आशीर्वाद लेकर हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से आशीर्वाद लेकर हुए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उच्चतम न्यायालय के निर्देशन में श्रीराम जन्म भूमि मामले में मध्यस्थता के लिए बनाई गई समिति की पहली बैठक बुधवार को फैजाबाद में होगी। इसमें वाराणसी से विद्यामठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी शामिल होंगे। इसके लिए वे मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से आशीर्वाद लेकर रवाना हो गए।
बैठक में श्रीराम जन्म भूमि मामले के सभी पक्षकारों को आमंत्रित किया गया है। इसमें अखिल भारतीय श्रीराम जन्मभूमि पुनरुद्धार समिति भी प्रमुख पक्षकार है, जिसके अध्यक्ष ज्योतिष और द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती हैं। उपाध्यक्ष स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पैरोकार ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद है। समिति की ओर से परमेश्वरनाथ मिश्र और रंजना अग्निहोत्री के साथ किशोर कुणाल अधिवक्ता हैं। बैठक में शंकराचार्य को छोड़कर सभी लोग भाग लेंगे।
पंचायती अखाड़ा निरंजनी में महामंडलेश्वर का होगा पट्टाभिषेकम
ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी महाराज का पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक होगा। यह कार्यक्रम अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र महाराज की देखरेख में बुधवार को चेतसिंह किला में आयोजित होगा। इसकी अध्यक्षता शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती करेंगे।