फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बहाली के लिए संविदा कर्मियों ने दिया धरना

बहाली के लिए संविदा कर्मियों ने दिया धरना

Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बहाली के लिए संविदा कर्मियों ने दिया धरना
वाराणसी। दीनदयाल अस्पताल और मंडलीय अस्पताल में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने संविदा बहाली न होने के विरोध में मंगलवार को अस्पताल में धरना दिया। इस दौरान संबंधित कंपनी की ओर से सेवा समाप्ति की नोटिस दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारियों ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उधर, धरने की वजह से दोनों अस्पतालों में कामकाज प्रभावित रहे।
विज्ञापन

अस्पताल में संविदा पर स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, र्क्लक के पदों पर तैनाती की गई है। सरकार की ओर से जिस कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, उसने 31 मार्च को सेवा समाप्ति का नोटिस संबंधित कर्मचारियों को जारी कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी का सरकार से करार भी 31 मार्च को खत्म हो जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य से मिलकर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि अगर कंपनी का दोबारा नवीनीकरण नहीं किया गया तो प्रदेश में दस हजार संविदा कर्मचारियों को जीवन यापन करना कठिन हो जाएगा। इसका असर अस्पताल की व्यवस्था पर भी पडे़ेगा। उधर, अस्पतालों में धरना प्रदर्शन का असर कामकाज पर भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed