फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चीफ प्रॉक्टर नहीं हटीं तो पीएम के सामने करेंगे विरोध

चीफ प्रॉक्टर नहीं हटीं तो पीएम के सामने करेंगे विरोध

Tue, 19 Feb 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर नहीं हटीं तो पीएम के सामने करेंगे विरोध
वाराणसी। बीएचयू में छात्रों ने एक बार फिर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह को हटाने की मांग उठाई है। सोमवार को परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के सामने से जुलूस निकाल कर छात्र केंद्रीय कार्यालय पहुंचे और कुलसचिव से चीफ प्रॉक्टर की शिकायत की। विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और चल रही जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की भी मांग की। चेतावनी दी कि अगर मंगलवार तक रिपोर्ट सावर्जनिक नहीं हुई तो पीएम के सामने विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में विश्वनाथ मंदिर से निकले छात्र चीफ प्रॉक्टर के विरोध में नारेबाजी करते केंद्रीय कार्यालय कुलपति से बातचीत करने पहुंचे। यहां कुलपति की अनुपस्थिति में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी से बातचीत हुई। प्रो. रोयाना सिंह पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड में तैनात सुरक्षा कर्मियों के उत्पीड़न की शिकायत करते हुए कहा कि आए दिन उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट की जा रही है। कहा, चीफ प्रॉक्टर को हटाने के लिए दिसंबर में 18 दिन तक धरना-प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए एक महीने का समय मांगा था लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट नही आई। कुलसचिव से रिपोर्ट को मंगलवार तक सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed