फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशीवासियो ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

काशीवासियो ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
काशीवासियो ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वाराणसी। कश्मीर के पुलवामा मे आतंकवादियों द्वारा की गयी कायराना हरकत मे शहीद हुये सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए काशी प्रबुद्ध जनो ने कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च भारत माता मंदिर से शुरू होकर मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा तक पहुंचकर समाप्त हुआ। इस कैंडल मार्च मे समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। काशी के उद्योगपति, व्यापारी, शिक्षाविद, कर्मचारी, कलाकार, राजनैतिक दल, छात्र छात्राओं ने स्वत: इस कैंडल मार्च में शामिल होकर शहीदों को अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मार्च में शामिल लोग वीर जवान अमर रहे, वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि सारे भारतवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते है कि पुन: पाकिस्तान पर दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक करे और वहां के सारे आतंकवादी और उनके अड्डे को नेस्तनाबूद कर दे। कैंडल मार्च में प्रमुख रुप से नितिन मेहरोत्रा, महेश चंद श्रीवास्तव, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रोहित कपूर, प्रदीप अग्रहरि, धर्मेंद्र सिंह, सचिन रतेरिया, नवरतन राठी, नेहल अग्रवाल, वैभव कपूर, मयंक चौबे, संतोष सोलापुरकर, अभिषेक गुप्ता, सत्य प्रकाश आर्य, अनूप जायसवाल, सुधीर जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन

घाट संख्या में दी श्रद्धांजलि
ज़िला प्रशासन की पहल पर आयोजित घाट संध्या में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए अमर शहीदों को भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कलाकार रुद्र शंकर मिश्र, स्नेहा बजाज, तबले पर कु उदय शंकर मिश्र, गायन और हारमोनियम पर संतोष मिश्रा सितार पर पंडित ध्रुव नाथ मिश्रा रहे। संचालन अंकिता खत्री ने किया।
विज्ञापन

पाकिस्तान से युद्ध ही एक मात्र विकल्प
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमला निंदनीय है। यह घटना भारत की आत्मा पर चोट है। देश की शांति के लिए युद्ध ही एक मात्र विकल्प व संकल्प है। यह बात स्वच्छता संसद की संसदीय कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने शनिवार को पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकारों से कही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध के अलावा किसी अन्य विकल्प पर बात नहीं करें। प्रेसवार्ता के दौरान प्रो. सीएम चतुर्वेदी, अलका गुप्ता, मनोरमा श्रीवास्तव, शिव प्रकाश गुप्त, अनिल केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed