{"_id":"5c5c96e1bdec22738e36aefb","slug":"111549571809-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से 28173 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे सम्मेलन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से 28173 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे सम्मेलन में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति में जुट गई है। शुक्रवार को जौनपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में काशी क्षेत्र के 28173 बूथ अध्यक्ष, 3130 सेक्टर संयोजक और 3130 सेक्टर प्रभारी भाग लेंगे। इसके साथ ही जिला एवं क्षेत्र के पदाधिकारी, सांसद, विधायक भी मौजूद रहेंगे। वाराणसी के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह ही जौनपुर रवाना होंगे।
प्रदेश भर में 30 जनवरी से शुरू हुए बूथ अध्यक्षों के सम्मेलनों के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसमें चुनाव से पहले बूथों पर समिति गठन के साथ पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर रही है। अवध, कानपुर, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन सम्पन्न हो चुका है। आठ फरवरी को गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन महराजगंज और काशी क्षेत्र के सम्मेलन को जौनपुर में संबोधित करेंगे। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के भाग लेने की संभावना है। पार्टी का यह मानना है कि किसी भी चुनाव की असली जंग बूथ पर ही होती है। काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जौनपुर सम्मेलन में पहुंचेंगे।
रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में गुरुवार को कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी हुमा बानो के नेतृत्व मुस्लिम धर्मगुरुओं का प्रतिनिधि मंडल ने पत्रक सौंपा। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन पर मुलाकात का समय मांगा।