{"_id":"5c48cd60bdec22736934b286","slug":"111548275040-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ बारिश, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ बारिश, बढ़ी ठंड
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम में मंगलवार से अचानक आए बदलाव से दिन में ठंड बढ़ गई। हालांकि बादलों की वजह से रात का तापमान दो डिग्री ज्यादा रहा। गरज और चमक के साथ रुक रुक कर बारिश होती रही। पूरे दिन तेज हवाएं चलीं।
अधिक तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि मंगलवार को 26.2 डिग्री था। न्यूनतम तापमान मंगलवार को 12.9 डिग्री के मुकाबले बुधवार को 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को भी मौसम ऐसे रहेगा लेकिन दोपहर बाद सामान्य रहने की संभावना है। मंगलवार देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार को दिन में भी रुक रुक कर होती रही। बारिश से कई जगहों पर जल जमाव हुआ और बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। कई इलाकों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रही।
बुधवार को सुबह कुछ समय के लिए धूप निकली। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और हवा की रफ्तार भी कम नहीं हुई। लहरतारा, सिगरा, सुंदरपुर, लंका, कमच्छा आदि जगहों पर सड़क पर पानी जमा हो गया। मौसम वैज्ञानिक आरएस सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मौसम में बदलाव आया है। बताया कि दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा का असर है कि ठंड बढ़ गई है। गुरुवार को हालांकि मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन कुछ इलाकों में बूंदाबादी भी हो सकती है। मंगलवार से लेकर बुधवार शाम तक 1.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इधर, बारिश की वजह से मंडुआडीह, लहरतारा, बौलिया, सिगरा, रथयात्रा, सारनाथ, कचहरी, सामनेघाट आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ जगहों पर तो सुबह कटी बिजली दोपहर बाद आई।