फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अटल ने प्रवासियों को भारतीयता का बोध कराया

अटल ने प्रवासियों को भारतीयता का बोध कराया

Wed, 23 Jan 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अटल ने प्रवासियों को भारतीयता का बोध कराया
वाराणसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रशंसा की। कहा कि हमारे प्रवासी भारतीय पूरे विश्व में भारत की मेधा, संस्कृति, कौशल और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक प्रकार से वे विश्व में भारत के सांस्कृतिक राजदूत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रवासी भारतीयों को लंबे समय तक सरकारों ने विदेशी मुद्रा के श्रोत से अधिक कुछ नहीं समझा, जबकि वे सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए सदैव इच्छुक थे। यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है, जिन्होंने अप्रवासियों को भारतवंशी कहकर उन्हें भारतीयता का बोध कराया। उनके अनुभवों को देश हित में आत्मसात करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस जैसे आयोजन की संकल्पना की। प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पूरे विश्व में भारत की गौरव गाथा की स्वर्णिम और स्वाभिमानी तस्वीर रखी। प्रवासी भाई-बहनों को भारत के आत्मगौरव का प्रतिनिधि बनाया। काशी से लेकर प्रयागराज तक और उसके बाद गणतंत्र दिवस के समारोह में सहभागिता के माध्यम से प्रवासी भारतीय भारत की संस्कृति, समरसता और संप्रभुता के संगम का अमृत पूरे विश्व में लेकर जाएंगे। 2022 तक न्यू यंग इंडिया के सपनों को चरितार्थ करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed