{"_id":"5c423051bdec227347764cc1","slug":"111547841617-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ सरकारी ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ सरकारी ड्रामा
विज्ञापन
वाराणसी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ को सरकार का ड्रामा बताया है। कहा, जो धन प्रवासी भारतीय सम्मेलन और कुंभ के आयोजन पर खर्च हो रहा है, उसे गरीबों की पढ़ाई और दवाई पर खर्च करना चाहिए था।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि भाजपा ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास लेकिन सबका विकास नहीं हुआ। भाजपा ने वादा किया था कि चुनाव के छह माह पूर्व पिछ़ड़ों के आरक्षण का बंटवारा करेंगे। अभी तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है। यदि आरक्षण का समान बंटवारा नहीं हुआ तो यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। 24 फरवरी को बनारस में कार्यक्रम कर भाजपा को दो लाइन का दोहा बनत रही त बनत रही, अब न बनी हमरे तोहरे। रंज रहा चाहे खुशी रहा, तू भइया अपने घरे हम अपने घरे सुनाएंगे। 25 फरवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
सपा-बसपा गठबंधन की तारीफ
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन मजबूत है। गांव-गांव में गठबंधन की चर्चा है। भाजपा जातिवाद करती है। जाति के नाम पर मंत्री बनाया, टिकट दिया है। यूपी में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को ही क्यों बनाया गया? जब चुनाव आता है तो सीबीआई और ईडी सक्रिय हो जाते हैं। 22 माह पहले ईडी क्या कर रही थी। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि एससी एसटी एक्ट पर बिल लाकर पास किया। गरीब सवर्णों को आरक्षण का बिल पास किया। भाजपा गंभीर होती तो भगवान राम को तिरपाल में नहीं रखती। केंद्र में बहुमत की सरकार है, बिल लाकर मंदिर बनवा सकते हैं। कांग्रेस मंदिर के विरोध में नहीं है।